राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को भीषण गर्मी से लगातार राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण सुहावना बना रहेगा।
17 जून से 21 जून तक थंडरस्टॉर्म विद रेन का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17 जून से 21 जून तक थंडरस्टॉर्म विद रेन (गरज-चमक के साथ बारिश) का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल किसी भी प्रकार का अलर्ट या चेतावनी नहीं दी गई है।
दिनों के अनुसार तापमान का अनुमान:
– 17 जून: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C
– 18 जून: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 28°C
– 19 जून: अधिकतम 37°C, न्यूनतम 28°C
– 20 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 29°C
– 21 जून: अधिकतम 38°C, न्यूनतम 30°C
आर्द्रता 40 से 65 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। बारिश और बादलों की वजह से चिलचिलाती धूप और उमस से राहत मिलेगी, हालांकि कुछ इलाकों में नमी बढ़ने के कारण उमस महसूस हो सकती है।
22 जून को मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 31°C रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के संयुक्त प्रभाव से एनसीआर में मौसम का यह मिजाज बना हुआ है। लगातार बारिश की फुहारें गर्मी से राहत तो देंगी, लेकिन बढ़ी हुई नमी कुछ असुविधा भी पैदा कर सकती है।
एनसीआरवासियों को सलाह है कि मौसम के इस बदलाव को देखते हुए छाता या रेनकोट साथ रखें और सड़क यात्रा के दौरान सतर्क रहें। (इनपुट-एजेंसी)


