WFP ने लेबनान में इजराइल-हिज्बुल्लाह संघर्ष से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आपातकालीन अभियान किया शुरू

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने लेबनान में इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच हाल ही में हुए तनाव से प्रभावित दस लाख लोगों को खाद्य सहायता प्रदान करने के लिए एक आपातकालीन अभियान शुरू किया है।

खाने के लिए तैयार राशन, रोटी, गर्म भोजन और भोजन के पैकेट किए जा रहे वितरित

WFP द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एजेंसी देश भर में आश्रयों में रहने वाले परिवारों को खाने के लिए तैयार राशन, रोटी, गर्म भोजन और भोजन के पैकेट वितरित कर रही है।

WFP ने कहा कि इस सप्ताहांत संघर्ष के और बढ़ने से तत्काल मानवीय प्रतिक्रिया की आवश्यकता पर बल मिलता है। यह तब हुआ है जब हजारों लोग पहले ही विस्थापित हो चुके हैं, जिससे संचित संकटों से दबी आबादी की नाजुकता और बढ़ गई है।

WFP को 105 मिलियन डॉलर की आवश्यकता

बयान में यह भी कहा गया है कि इन महत्वपूर्ण अभियानों को जारी रखने के लिए, WFP को वर्ष के अंत तक तत्काल 105 मिलियन डॉलर की आवश्यकता है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से संसाधन जुटाने और मानवीय प्रतिक्रिया का समर्थन करने का आह्वान किया गया है। 

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

18 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

20 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...