28/04/26 | 1:07 pm | aadhaar | UIDAI | गूगल

Print

Google-UIDAI साझेदारी से Aadhaar अब डिजिटल वॉलेट में

गूगल ने भारत में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपने Aadhaar वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स को सीधे Google Wallet में सेव कर सकते हैं। इससे लोग डिजिटल तरीके से अपनी पहचान आसानी और सुरक्षित रूप से साबित कर सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस फीचर को UIDAI के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। इसमें “सेलेक्टिव डिस्क्लोजर” जैसी सुविधा दी गई है, जिससे जरूरत के हिसाब से ही सीमित जानकारी साझा की जाएगी।

इसका उपयोग कई रोजमर्रा के कामों में किया जा सकेगा, जैसे उम्र की पुष्टि (age verification) या विभिन्न सेवाओं में पहचान सत्यापन। शुरुआती पार्टनर्स में PVR INOX, BharatMatrimony और Atlys शामिल हैं।

इसके अलावा, Mygate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी जल्द इस सुविधा का उपयोग करेंगे, जिससे डिलीवरी और सर्विस स्टाफ की पहचान आसानी से जांची जा सकेगी।

कंपनी का कहना है कि इस सिस्टम में सुरक्षा और गोपनीयता (privacy) का खास ध्यान रखा गया है और यह वैश्विक मानकों पर आधारित है।

गूगल ने यह भी बताया कि वह डिजिटल आईडी फीचर को दुनिया के अन्य देशों में भी बढ़ा रहा है, जिससे यूजर्स पासपोर्ट के आधार पर अपनी डिजिटल पहचान बना सकें।

यह नया फीचर लोगों को फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम करेगा और डिजिटल तरीके से पहचान साबित करना आसान बनाएगा।

-(इनपुटःएजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...