प्रतिक्रिया | Thursday, May 02, 2024

18/04/24 | 10:45 pm

तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ियों ने अरब सागर में पूरी की चुनौतीपूर्ण समुद्री यात्रा

तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों के एक दल ने अरब सागर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करीब चार सप्ताह की कठिन समुद्री यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस मिशन की खास बात है कि चालक दल में सभी महिलाएं शामिल हैं।

तीनों सेनाओं के 12 महिला अधिकारियों ने पूरी की साहसिक यात्रा

भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की 12 बहादुर महिला अधिकारियों वाले चालक दल ने सितंबर में होने वाली वैश्विक जलयात्रा प्रतिस्पर्धा की तैयारी के लिए यह यात्रा की है। इन महिला कर्मियों ने आर्मी एडवेंचर विंग और कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग के आर्मी एक्वा नोडल सेंटर के बैनर तले यह यात्रा शुरू की।

अराउंड द व‌र्ल्ड सेलिंग के लिए तैयारी

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह मिशन 27 दिन में पूरा हुआ। इसमें सबसे कठिन समुद्री परिस्थितियों में उनके धैर्य और कौशल का परीक्षण किया गया। मुंबई से लक्षद्वीप तक यह प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। चालक दल अपने आप को अराउंड द व‌र्ल्ड सेलिंग कम्पीटिशन के लिए तैयार कर रहा है जो भारतीय सेना के इतिहास में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर साबित होगा।

कॉपीराइट © 2024 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आगंतुकों: 1113508
आखरी अपडेट: 2nd May 2024