04/09/26 | 12:50 am

Print

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

भारत ने हांगकांग, चीन के खिलाफ गुरुवार को ‘विमेंस एशिया कप 2026’ के सातवें मैच में 137 रन से बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ ‘विमेन इन ब्लू’ ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ‘ग्रुप-ए’ में मौजूद भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर +5.775 नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। भारत 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा। पाकिस्तान अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 48 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की। शेफाली 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से मंधाना ने प्रतिका रावल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन, जबकि ऋचा घोष (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक रहा। विपक्षी खेमे से मरीना लैम्पलो ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में हांगकांग, चीन 16.2 ओवरों में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई। टीम को सिर्फ 2 रन पर पहला झटका लगा। टीम 5 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट गंवाकर 8 रन ही बना सकी थी। यहां से नताशा माइल्स के साथ यास्मिन दसवानी ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 27 रन की साझेदारी करते हुए हांगकांग, चीन को 29 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यास्मिन (11) के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

आलम ये रहा कि इस टीम की सिर्फ 3 ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सकीं। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 ओवरों में 9 रन बनाकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 4th T20I

चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हराया। ईडन पार्क क...

6 hours ago | India Cricket Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही 5 वनडे मैचों क...

6 hours ago | ind vs nz

भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गेंदबाजी, ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन पार्क में टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत...