महिलाओं का सशक्तिकरण आत्मनिर्भर भारत की नींव : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं और पिछले 11 वर्षों में एनडीए सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास को एक नई दिशा दी है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मोदी सरकार के लिए मां और मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं।#11YearsOfSashaktNari’ में सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके मनोबल को नई उड़ान दी है।”

अमित शाह ने बताया कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से लेकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना से रसोई में धुएं से मुक्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, और सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती जैसे कदमों ने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भागीदारी दिलाई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला सशक्तिकरण को लेकर सोशल मीडिया पर कहा कि “महिलाएं आज विज्ञान, शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सशस्त्र बलों जैसे सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि “एनडीए सरकार ने महिला-नेतृत्व वाले विकास की परिभाषा ही बदल दी है।”

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे लाखों परिवारों को धुएं से मुक्त रसोई मिली है। मुद्रा योजना के जरिए लाखों महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम से घर देने का भी उल्लेख किया गया, जिससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में बेटियों को सुरक्षित और शिक्षित करने के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत की।-(Input With ANI)

RELATED ARTICLES

58 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...