विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस 2026 : भारत समुद्री सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध

भारत ने 14-16 अप्रैल, 2026 को ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस 2026 में अपनी भागीदारी के माध्यम से समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में अपने सशक्त नेतृत्व का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता भी दोहराई।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया, अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतिनिधिमंडल ने भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ये प्रयास एक सुदृढ़, समन्वित और लचीली समुद्री शासन व्यवस्था के निर्माण के प्रति भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

आपको बता दें, वर्ष 2012 में स्थापित विश्व सीमा सुरक्षा कांग्रेस एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच है, जो सीमा प्रबंधन से जुड़ी उभरती चुनौतियों, अत्याधुनिक तकनीकी नवाचारों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर व्यापक विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करता है। यह मंच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा विशेषज्ञों और उद्योग जगत के नेताओं को एक साथ लाकर संवाद व सहयोग को प्रोत्साहित करता है। (इनपुट-पीआईबी)

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

17 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...