13/11/23 | 9:04 am

Print

World Cup: भारत ने लगातार 9वीं जीत के साथ रचा इतिहास, अब सेमीफाइलन में न्यूजीलैंड से 15 नवंबर को मुकाबला

भारत ने विश्वकप 2023 में अपने विजयी अभियान जारी रखते हुए अपने आखिरी लीग मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रनों से मात दी है। इस विश्वकप में यह भारत की लगातार नौवीं जीत रही। अब भारत का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

 250 रन पर सिमटी पूरी टीम
वहीं आखिरी लीग मुकाबले में भारत की ओर से मिले 412 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे नीदरलैंड ने पावरप्ले में अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे ज्यादा देर तक मेनटेन नहीं कर सकी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी नीदरलैंड टीम के लिए सिर्फ तेना निदामुनेरू (54 रन) ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्धशतक बनाया। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओवुड ने 30, एकरमैन ने 35 और एंजलब्रेच ने 45 रन का योगदान दिया। इस तरह पूरी टीम 250 के कुल योग पर 48 ओवर में ऑलआउट हो गई। भारत के लिए बुमराह, सिराज, कुलदीप यादव और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी एक-एक सफलता मिली।

भारतीय बल्लेबाजों की शानदारी बैटिंग
इससे पहले, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 411 रन का विशान स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए जहां कप्तान रोहित शर्मा (61) और शुभमन गिल (51) ने शानदारी नींव रखी। दोनों बल्लेबाजों ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 12 ओवर में 100 रन की साझेदारी की। इस स्कोर पर शुभमन गिल का विकेट भी गिरा। रोहित ने कोहली के साथ मिलकर 29 रन जोड़े ही थे कि रोहित भी आउट हो गए। फिर कोहली ने श्रेयश अय्यर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच कोहली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद कोहली भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद अय्यर और केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी शुरू की। दोनों ने अगले 127 गेंदों में 208 की साझेदारी की। राहुल ने 102 रन की पारी खेली। जबकि अय्यर 128 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड की ओर से बास दे लीडे को दो सफलता मिली। जबकि वान डर मर्वे और मीकेरन को एक-एक विकेट मिला।

19 नवंबर को किसके बीच होगा फाइनल

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons

रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने दूसरी बार जीता यूपी टी20 लीग का खिताब

मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ मेवरिक्स ने बे...

04/09/26 | 12:50 am

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

भारत ने हांगकांग, चीन के खिलाफ गुरुवार को 'विमेंस एशिया कप 2026' के सातवें मैच में 137 रन से बड़ी जीत हा...