पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कई देशों के नेताओं ने जताया शोक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनिया के तमाम देशों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने मनमोहन सिंह को याद किया।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जताई गहरी संवेदना

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सिंह के निधन पर भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को आगे बढ़ाने में पूर्व प्रधानमंत्री का नेतृत्व अमेरिका-भारत संबंधों की क्षमता में एक बड़े निवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत में डॉ. सिंह को उनके आर्थिक सुधारों के लिए याद किया जाएगा।

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने कही शोक संदेश में ये बातें

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने शोक संदेश में कहा कि वह असाधारण बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और ज्ञान के धनी थे। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने कहा कि सिंह के निधन की खबर से दुख हुआ। वह मालदीव के अच्छे मित्र और उनके लिए पिता तुल्य थे।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने डॉ. सिंह को किया याद

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने डॉ. सिंह को एक दूरदर्शी अर्थशास्त्री और भारत के आर्थिक उदारीकरण का निर्माता बताया।

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा वे अफगानिस्तान के अटूट सहयोगी और मित्र रहे हैं

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया। डॉ. सिंह अफगानिस्तान के अटूट सहयोगी और मित्र रहे हैं। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...