महिला टेनिस खिलाड़ियों को प्रजनन प्रक्रिया के दौरान मिलेगा संरक्षित रैंकिंग का लाभ: डब्ल्यूटीए

महिला टेनिस की शासी संस्था डब्ल्यूटीए (डब्ल्यूटीए) ने बुधवार को घोषणा की कि जो महिला खिलाड़ी प्रजनन संरक्षण प्रक्रिया (फर्टिलिटी प्रोटेक्शन प्रोसीजर) से गुजरना चाहती हैं, उन्हें खेल से समय लेने की अनुमति दी जाएगी और वे वापसी पर संरक्षित रैंकिंग के साथ प्रतिस्पर्धा में लौट सकेंगी।

डब्ल्यूटीए के इस नए नियम का उद्देश्य 

डब्ल्यूटीए के इस नए नियम का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को पारिवारिक लक्ष्यों और पेशेवर करियर के बीच संतुलन बनाने में सहायता करना है। यह कदम डब्ल्यूटीए द्वारा तीन महीने पहले घोषित उस नीति के बाद आया है, जिसमें खिलाड़ियों को 12 महीने तक का सशुल्क मातृत्व अवकाश देने की बात कही गई थी।

डब्ल्यूटीए ने बयान में कही यह बात

डब्ल्यूटीए ने एक बयान में कहा, “नए नियम के तहत खिलाड़ी अब अंडाणु या भ्रूण को सुरक्षित रखने जैसी प्रजनन संरक्षण प्रक्रिया के लिए पेशेवर टेनिस से समय ले सकती हैं और संरक्षित रैंकिंग के साथ सुरक्षित रूप से प्रतियोगिता में लौट सकती हैं।”

महिला खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक

इस निर्णय को महिला खिलाड़ियों के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे वे अपने व्यक्तिगत जीवन और खेल करियर दोनों को बेहतर ढंग से संभाल सकेंगी। 

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...