दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी, अगले 7 दिन तक राहत भरा रहेगा मौसम

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आने वाले एक हफ्ते तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। एक तरफ मौसम सुहाना रहेगा तो दूसरी तरफ तेज हवा और बारिश से लोगों का सामना हो सकता है।

23 जून से लेकर 29 जून तक पूरे हफ्ते मौसम बना रहेगा सुहाना

मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून से लेकर 29 जून तक पूरे हफ्ते मौसम सुहाना बना रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ-साथ लगातार बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया

खास बात यह है कि मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार 23 जून को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है।

मंगलवार 24 जून को तापमान थोड़ा कम होकर अधिकतम 34 और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा। पूरे दिन सुबह से लेकर रात तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। वहीं 25 जून को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहेगा। पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के चलते बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह

बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के चलते बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गुरुवार 26 जून से शनिवार 28 जून तक तापमान 34–35 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 26–27 डिग्री बना रहेगा। इन दिनों में गरज-चमक और बिजली के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, येलो अलर्ट के स्थान पर सिर्फ सामान्य चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने चेताया है कि इस दौरान बिजली गिरने, तेज हवाएं और जलभराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को खुले में न निकलने, पुराने पेड़ों और ढीले होर्डिंग्स से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

51 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...