21/06/24 | 4:16 pm

Print

नेपाल में मनाया गया योग दिवस, काठमांडू, पोखरा, जनकपुर, लुम्बिनी सहित कई स्थानों पर हुए कार्यक्रम

आज 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में किया गया। नेपाल में भी सभी प्रमुख स्थानों पर भव्य रूप से योग दिवस मनाया गया। काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास और बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में आयोजित किया गया। इसी तरह काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में पोखरा के फेवाताल, सारंगकोट में भी हुए कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति थी।

इसके अलावा जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। पोखरा के कार्यक्रम में गण्डकी प्रदेश के मुख्यमंत्री, लुम्बिनी के कार्यक्रम में लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री, जनकपुरधाम के कार्यक्रम में मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहभागिता रही। लुम्बिनी और पोखरा के कार्यक्रम में नेपाल के लिए भारतीय राजदूत से नवीन श्रीवास्तव की उपस्थिति रही।

काठमांडू के कई स्थानों पर नेपाल सरकार द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। काठमांडू के टूंडिखेल में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की उपस्थिति रही। उधर, गृह मंत्रालय की तरफ से किए गए कार्यक्रम में गृहमंत्री रवि लामिछाने की उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम नेपाल पुलिस और सशस्त्र प्रहरी बल के लिए विशेष रूप से आयोजन किया गया। इसी तरह सेना मुख्यालय में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और प्रधान सेनापति की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | Clean Energy Targets

पवन ऊर्जा में वैश्विक हब बनने की ओर भारत, गोवा सम्मेलन में बनेगा रोडमैप

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 15 जून 2026 को गोवा में "पवन ऊर्जा: महत्वाकांक्षा से गतिमान बनाए जान...

2 hours ago | BRICS Agriculture Cooperation

खाद्य सुरक्षा की दिशा में भारत का आह्वान, ब्रिक्स देशों से किसानों के हित में मिलकर काम करने की अपील

भारत ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों से अधिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य देश मिलकर छोटे...