09/11/23 | 12:44 pm

Print

अयोध्या दीपोत्सव: अयोध्या में बिखरने लगी छटा, जगमग हुई अवधपुरी

अवध में दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचने में जी जान से जुटी है। इस बीच कैबिनेट के मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में बैठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। 11 नवम्बर को अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या में आ चुकी है। 

22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

जैसा की अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को एक बार फिर उसका प्राचीन वैभव प्रदान करने में लगी है। दो माह बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इसके चलते इस वर्ष दीपोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखते ही बन रहा है। 

दीपोत्सव के लिए तैयार श्री राम की नगरी
हालाकि इससे पहले अयोध्या में बने धर्म पथ पर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के सातों अध्याय (बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित खूबसूरत द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न किस्म की लाइटों से नगर को रौशन किया जा रहा है।

दीपोत्सव पर प्राचीन अयोध्या की अनुभूति

संस्कृति विभाग की ओर से तैयार कराए जा रहे इन द्वारों को पर्यटन विभाग की देखरेख में लगाया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या को उसके पौराणिक वैभव व गरिमा में सजाया संवारा जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपए से अयोध्या में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में धर्म पथ पर रामायण के सातों अध्यायों के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित द्वार बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि द्वारों के बनने से श्रद्धालुओं को दीपोत्सव के मोके पर अयोध्या पहुंचने पर प्राचीन अयोध्या की अनुभूति होगी।

धर्मपथ पर लगाई जा रही लाइटें

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाने संवारने का काम तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में धर्मपथ पर विभिन्न प्रकार की लाइट लगाई जा रही हैं, जिसमें राम मंदिर, चांद मॉडल, दीप मॉडल व वॉल मॉडल की लाइटों से अयोध्या को जगमग किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Animal Protection

विश्व पशु दिवस : पशु संरक्षण से प्रकृति के संतुलन तक सह-अस्तित्व का संदेश

पृथ्वी केवल मनुष्य का ही घर नहीं है। यहां जीवन की असंख्य प्रजातियां एक-दूसरे से जुड़ी हैं और इनक...

4 hours ago | Gaya Pind Daan

गया में पिंडदान के मायने : पितृ स्मरण से आध्यात्मिक चेतना तक भारतीय सांस्कृतिक निरंतरता की अनूठी परंपरा

गया में पिंडदान भारतीय सनातन परंपरा का ऐसा विशिष्ट संस्कार है, जिसमें आध्यात्मिक आस्था, धार्मि...