19/12/23 | 4:21 pm

Print

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, केकेआर ने रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मंगलवार को दुबई में चल रही नीलामी में इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

स्टार्क ने आखिरी बार आठ साल पहले आईपीएल खेला था। मिचेल ने 121 टी20 मैचों में 7.45 की इकॉनमी से 170 विकेट लिए हैं। स्टार्क ने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें मंगलवार को उसी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

नीलामी में वनडे विश्व कप के फाइनल में 137 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख रूपए में खरीदा है। हेड के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपये से बोली शुरू की, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने बढ़ा दिया। ये दोनों टीमें 4 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाती रहीं, लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी।

वहीं, रोवमैन पॉवेल के लिए राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच गहन बोली युद्ध के बाद, संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को 7.40 करोड़ में खरीदा। इनके अलावा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा।

बता दें कि पहली बार विदेश में आयोजित की जा रही आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी में दुबई के कोका कोला एरिना में अधिकतम 77 स्लॉट के लिए 333 क्रिकेटरों की बोली लग रही है। इसके अलावा, यह पहली बार है कि प्रशंसक स्टैंड से इवेंट को लाइव देख रहे हैं।
 

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...