19/12/23 | 10:01 am

Print

आईपीएल के आगामी सत्र के लिए आज दुबई में होगा ऑक्शन, 333 खिलाड़ी नीलामी में शामिल

आईपीएल के आने वाले सत्र के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आज मंगलवार (19 दिसंबर) दुबई में होगा। जिसमें कुल मिलाकर 333 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं, जिसमें से अधिकतम 77 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। यह पहला अवसर होगा जब नीलामी का आयोजन विदेश में किया जा रहा है।

नीलामी की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे शुरू होगी। इस बार 1166 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया गया था। उनमें से फ्रेंचाइजियों ने 333 खिलाड़ियों को नीलामी के शॉर्टलिस्ट किया, लेकिन 77 जगह ही खाली हैं। ऐसे में अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है। इनमें से 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली है।

नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी, शुरुआत बल्लेबाजों से होगी, इसके बाद सूचीबद्ध क्रम में ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर होंगे। यही क्रम अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए भी अपनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...