22/03/24 | 8:27 pm

Print

आईपीएल 2024 : उद्घाटन मैच में आरसीबी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

मुकाबले के लिए सीएसके की टीम में चार विदेशी खिलाड़ी डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मुस्तफिजुर रहमान और महेश तीक्षणा शामिल हैं। बेंगलुरु में चार विदेशी खिलाड़ियों में कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

सीएसके – ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवीन्द्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

आरसीबी – फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज।

ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान, सोनू निगम और अक्षय कुमार ने बांधा समां

मैच में टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई। रंगारंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की डांस परफॉर्मेंस से हुई। दोनों ने कई गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। दोनों को फैंस ने खूब चीयर किया।

इसके बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम और एआर रहमान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सोनू निगम ने वंदे मातरम और एआर रहमान ने मां तुझे सलाम और ‘जय हो’ जैसे गाने से धूम मचा दी। दोनों सिंगर के साथ कई अन्य सिंगरों ने भी परफॉर्मेंस दी।

उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2024 के अभी 21 मैचों का शेड्यूल आया है। कुछ दिनों में बाकी बचे मैच और प्लेऑफ का भी शेड्यूल सामने आ सकता है।

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...