04/03/24 | 10:06 am

Print

आईपीएल 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, मई तक क्रिकेट से दूर हुए डेवोन कॉनवे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है, न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कम से कम मई तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। कॉनवे, जो पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे, के बाएं अंगूठे की सर्जरी होगी, जिससे वे कम से कम आठ सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

32 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में आयोजित टी-20 श्रृंखला के दौरान अंगूठे में चोट लग गई और परिणामस्वरूप, वह शुरुआती टेस्ट खेलने के लिए भी उपलब्ध नहीं थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को पुष्टि की है कि चिकित्सकीय परामर्श के बाद कॉनवे के बाएं अंगूठे की सर्जरी करने का निर्णय लिया गया है। रिकवरी में कम से कम आठ सप्ताह लगने का अनुमान है, पूरी संभावना है कि कॉनवे आधे से अधिक टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जो 22 मार्च को शुरू होने वाला है और मई के अंत तक समाप्त होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...