26/03/24 | 3:45 pm

Print

आईपीएल 2024: मैंने आरसीबी के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा डॉट बॉल फेंकने की कोशिश की: हरप्रीत बरार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीज़न के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार रात चार विकेट से मिली हार के बाद पंजाब किंग्स के ऑफ स्पिनर हरप्रीत बरार ने कहा कि वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए डॉट गेंदें फेंकने की कोशिश कर रहे थे।

बरार आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, उन्होंने अपने चार ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट लिये।

अपने प्रदर्शन को लेकर बरार ने कहा, “मैंने जितना संभव हो सके रन बचाने की कोशिश की और इस दौरान मैंने दो विकेट भी लिए। मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए जितनी संभव हो उतनी डॉट गेंदें फेंकने की कोशिश कर रहा था। डॉट गेंदें आपको अंत में विकेट दिलाती हैं।”

ऑफ स्पिनर ने आगे कहा, “जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमने विकेट का अच्छी तरह से आकलन किया और हमें पता चला कि उस पिच पर स्टंप्स पर गेंदबाजी करना बेहतर था। मैंने खेल के दौरान सिर्फ अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने पर ध्यान केंद्रित किया।”

मैच की बात करें तो, 177 रनों के लक्ष्य पीछा करते समय, विराट कोहली ने आदर्श शुरुआत प्रदान की और दिनेश कार्तिक ने महिपाल लोमरोर के साथ मिलकर आरसीबी को चार विकेट से जीत दिला दी।

आईपीएल 2024 के सातवें मैच में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...