23/03/24 | 10:26 am

Print

आईपीएल 2024: सीएसके की जीत के बाद बोले गायकवाड़, कहा- कभी कोई दबाव महसूस नहीं हुआ

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीज़न के शुरुआती मैच में जीत के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत करने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के नवनियुक्त कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें टीम का नेतृत्व करते हुए कोई दबाव महसूस नहीं हुआ।

रचिन रवींद्र और शिवम दुबे की उम्दा पारियों और मुस्तफिजुर रहमान के चार विकेटों की बदौलत गत चैंपियन सीएसके ने आरसीबी पर छह विकेट से हराकर, गायकवाड़ युग की शानदार शुरुआत की।

जीत के साथ, सीएसके ने आरसीबी के खिलाफ अपने शानदार घरेलू रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया। अपने घरेलू मैदान पर सीएसके ने आरसीबी से 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 8 जीत दर्ज की है और उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, “मैंने हमेशा कप्तानी का आनंद लिया है, इसे कभी भी अतिरिक्त दबाव के रूप में महसूस नहीं किया। मेरे पास इसे संभालने का अनुभव था, कभी कोई दबाव महसूस नहीं हुआ और जाहिर तौर पर माही (एमएस धोनी) भाई भी थे।”

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने चार विकेट लेकर आरसीबी की शुरुआत बिगाड़ दी थी, लेकिन इसके बाद अनुज रावत (48) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 38) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी का स्कोर 20 ओवरों में 6 विकेट पर 173 रनों तक पहुंचा दिया। जवाब में सीएसके ने रचिन रवींद्र (37), अजिंक्या रहाणे (27), डेरिल मिचेल (22) शिवम दुबे (नाबाद 34) और रविंद्र जडेजा (नाबाद 25) की बेहतरीन पारियों की बदौलत 18.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...