28/12/23 | 9:37 pm

Print

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने वानखेड़े क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।

फोबे लिचफिल्ड ने बनाए 78 रन

भारतीय टीम की ओर से मिले 283 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया टीम ने 47वें ओवर में ही हासिल कर लिया। कंगारू टीम की तरफ से फोबे लिचफिल्ड ने 78, एलिस पेरी ने 75, ताहिला मैकग्राथ ने 68 और बेथ मूनी ने 42 रन की शानदार पारी खेली। बल्लेबाजी के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 21 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने एक-एक विकेट हासिल किए।

जेमिमा रोड्रिग्स ने 82 रन की शानदार पारी खेली

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए। भारत की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने 82 रन की शानदार पारी। उन्हें पूजा वस्त्राकर के तेज तर्रार नाबाद 62 रन का बेहतरीन साथ मिला। जबकि यास्तिका भाटिया ने भी 49 रन का योगदान किया। इसके अलावा, रिचा घोष ने 21 रन, दीप्ति शर्मा ने 21 रन और अमनजोत कौर ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जार्जिया वारेहम को दो-दो सफलता मिली। जबकि डार्सी ब्राउन, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड और एलाना किंग को एक-एक विकेट मिला।

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...