04/01/24 | 4:23 pm

Print

केपटाउन टेस्ट: भारत ने 7 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन के न्‍यूलैंड्स स्‍टेडियम में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में  176 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 106 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में 6 विकेट झटके। भारत को जीत के लिए 79 रन का लक्ष्य मिला जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर हालिस कर लिया। इसी के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मोहम्मद सिराज के आगे कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चला। सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में केवल 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट लिए।

भारत की पहली पारी

इससे पहले बुधवार को भारत की पहली पारी 153 रन पर सिमट गई थी, जिसमें भारत ने आखिरी छह विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिए थे। एक समय भारत का स्कोर 153/4 था। विराट कोहली और केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। राहुल के आउट होने के बाद टीम इंडिया आगे कोई रन नहीं बना पाई। भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए।
 

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...