04/11/23 | 10:54 am

Print

क्रिकेट विश्व कप 2023: भारत को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप से बाहर

क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय बाएं टखने में चोट लग गई थी। 

भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे, तेज गेंदबाज को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है।

हार्दिक के टखने में चोट लगी थी और रिहैब के लिए वह बंगलूरू के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे। आईसीसी ने हार्दिक के विश्व कप से बाहर होने की पुष्टि की है। भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 12 नवंबर को नीदरलैंड से है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

27 mins ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

7 hours ago | IND vs WI

चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज 2-2 से बराबर

वेस्टइंडीज ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेल गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले को ...