13/12/23 | 10:38 am

Print

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया

सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेल गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वर्षा प्रभावित मुकाबले में मेजबानों को डकवर्थ लुईस नियम से 152 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने 13.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 49, कप्तान मार्करम ने 39 और डेविड मिलर ने 17 रन की पारी खेली जबकि ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 14) और फेहलुकावायो (10) नाबाद रहे। वहीं भारत के लिए मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले जबकि सिराज और कुलदीप एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले भारत की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम के दोनों ओपनर जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए। यहां से युवा तिलक वर्मा (29) ने अच्छी लय दिखाई, तो सूर्यकुमार यादव (56) ने दिखाया कि वह दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भी प्रहार करना जानते हैं लेकिन दिल जीता एक बार फिर से रिंकू सिंह (68) ने जिन्होंने बारिश से मैच रुकने तक एक छोर न केवल थामे रखा बल्कि तेज गति से रन बनाते हुए 19.3 ओवरों में स्कोर को 7 विकेट पर 180 तक पहुंचाया। लेकिन आखिरी तीन गेंद से पहले बारिश आ गई और खिलाड़ियों को वापस लौटना पड़ा। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोइट्जी ने तीन विकेट लिए जबकि तबरेज शम्सी, एन जॉनसन और एलबी विलियमसन को एक-एक सफलता मिली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को डरबन में खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...