08/03/24 | 11:43 am

Print

धर्मशाला टेस्ट: रोहित और गिल ने जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में भारतीय टीम

धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाये। लंच तक भारतीय टीम ने 46 रनों की बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा 102 रन जबकि शुभमन गिल 101 रन पर नाबाद है।

दूसरे दिन लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। इससे पहले आज सुबह भारतीय बल्लेबाजों ने 135 रनों के आगे खेलना शुरू किया। रोहित और शुभमन गिल ने तेजी से रन बनाते हुए 129 रन जोड़कर भारत की पहली पारी का स्कोर 264 रन तक पंहुचा दिया। अब तक इन दोनों के बीच 154 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के 218 रनों के स्कोर के मुकाबले एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। भारत की एक मात्र विकेट बीते दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में गिरी थी उन्होंने महज 58 गेंदों पर 57 रन बनाए थे।

धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा था। भारतीय स्पिन अटैक के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से कुलदीप यादव को 5 विकेट, अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अश्विन को चार विकेट और रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला। 

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...