10/11/23 | 10:33 am

Print

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई आसान

बेंगलुरु में गुरुवार को श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए खुद को लगभग सुरक्षित कर लिया है। हालांकि चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अभी भी तीन-तरफ़ा संघर्ष चल रहा है। बेहतर नेट रन रेट (एनआरआर) की लड़ाई में न्यूजीलैंड ने पहले श्रीलंका को केवल 171 रन पर आउट करके और फिर 24वें ओवर में लक्ष्य का पीछा करके खुद को आरामदायक स्थिति में ला दिया है।

शनिवार (11 नवंबर) को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज गेम में इंग्लैंड पर पाकिस्तान की जीत उन्हें अंकों के मामले में न्यूजीलैंड के बराबर ले जाएगी, लेकिन नेट रन रेट के मामले में कीवी टीम को पीछे छोड़ना लगभग असंभव लगता है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, न्यूजीलैंड का एनआरआर 0.743 है जबकि पाकिस्तान का 0.036 है।

अफगानिस्तान की हालत और भी खराब है। हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम वर्तमान में -0.338 के एनआरआर के साथ छठे स्थान पर है। नेट रन रेट और अंक तालिका को देखते हुए कहा जा सकता है कि न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है, कोई करिश्मा ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Asian Games 2026

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

2 hours ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...