10/01/24 | 3:49 pm

Print

भारत-अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से शुरू होगी टी20 सीरीज, मोहाली में होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी यानी कि गुरुवार को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू किया जाएगा। भारत और अफगानिस्तान दोनों की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी

भारतीय टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद वापसी हुई है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली साल 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाना चाहेंगे। भारतीय फैंस भी इन दोनों खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखना चाहते हैं।

मोहाली में भारतीय टीम का रिकॉर्ड 

मोहाली के इस मैदान पर भारतीय टीम के टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने अब तक कुल 4 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें भारतीय टीम को तीन में जीत मिली है। लेकिन एक मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, साल 2022 के दौरान आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर भारतीय टीम को टी-20 मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

सीरीज का शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी। इसके बाद दोनों टीमें इंदौर जाएंगी, जहां दूसरा टी20 खेला जाएगा। सीरीज का अंतिम व तीसरा टी20 बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सभी मैच शाम सात बजे से खेले जाएंगे।
 

RELATED ARTICLES

24 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...