06/03/24 | 3:12 pm

Print

भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां मैच कल से धर्मशाला में, अश्विन और बेयरस्टो खेलेंगे 100वां टेस्ट

भारत-इंग्लैंड सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच कल (गुरुवार) से धर्मधाला में होने जा रहा है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की निगाहें 5वें टेस्ट में जीत दर्ज करके सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने पर होंगी।

धर्मशाला में होने वाला 5वां टेस्ट मुकाबला भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के लिए खास होने वाला है। यह मुकाबला अश्विन के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होगा, उन्होंने 2011 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अश्विन ने मौजूदा सीरीज के राजकोट टेस्ट में अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट भी पूरे किए थे। वह यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी।  

आर अश्विन के साथ-साथ इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो भी धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार होगा, जब दो अलग-अलग टीम के खिलाड़ी एक ही मैच में अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलेंगे। इससे पहले ऐसा कारनामा साल 2006 और 2013 में हो चुका है।

धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 इस प्रकार है: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।

RELATED ARTICLES

22 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...