09/01/24 | 3:42 pm

Print

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 आज, दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का मौका

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। भारतीय टीम आज का मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में पहली बार टी20 सीरीज जीतना चाहेगी। 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच द्विपक्षीय टी20 सीरीज में से केवल एक में जीत दर्ज की है, जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने एकमात्र सीरीज 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया में जीती थी। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड नौ विकेट से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत की फॉर्म चिंता का विषय है। भारतीय कप्तान ने सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर पिछले 10 मैचों में कोई बड़ी पारी नहीं खेली हैं। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाई हैं।

RELATED ARTICLES

23 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...