15/12/23 | 8:38 am

Print

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया, बराबरी पर रही श्रृंखला

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रनों से हराया दिया है। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस प्रकार 3 मैचों की यह श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर रही।

कुलदीप यादव को मिले पांच विकेट 

भारत की ओर से मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरू से ही विशाल टारगेट के दबाव में नजर आई। तेज गति से रन बनाने के चक्कर में मेजबान टीम थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट खोती रही और आखिर में 14वें ओवर में पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 25 रन और डेविड फेरिरा ने 12 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं सक सका। वहीं भारत के लिए कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिनर जोड़ी ने सात विकेट चटकाए। कुलदीप को पांच और जडेजा को दो सफलता मिली। वहीं मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटके।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया शतक 

इससे पहले, टीम इंडिया ने तेज शुरुआत की और दो ओवर में 29 रन बनाए। हालांकि तीसरे ओवर में केशव महाराज ने पहले गिल (8 रन) और अगली गेंद पर तिलक वर्मा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। तीसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 112 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। यह साझेदारी यशस्वी (60 रन) के आउट होने पर टूटी। फिर सूर्या ने रिंकू सिंह के साथ 47 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन एक बार फिर भारतीय टीम आखिरी के ओवर में रन जोड़ने में नाकाम रही। आखिरी दो ओवर में टीम ने 13 रन जोड़े और चार विकेट गवाएं। हालांक इस बीच सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा। उन्होंने 56 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो सफलता मिली, जबकि नांद्रे और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट चटकाए।

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...