11/01/24 | 10:23 pm

Print

भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, शिवम दुबे ने लगाया अर्धशतक

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच गुरुवार को मोहाली में खेला गया जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

अफगानिस्तान के 159 रन के लक्ष्य जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 17.3 ओवर में जीत हासिल की। शिवम दुबे ने नाबाद 60 और रिंकू सिंह ने नाबाद 16 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही रन आउट हो गए थे। शुभमन गिल ने 23 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 26 रन की तेज पारी खेली। अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान को दो विकेट मिले। 

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान ने पहले टी20 मैच में भारत को 159 रन का टारगेट दिया। मोहम्मद नबी ने 27 गेंद का सामना करते हुए 42 रन बनाए। भारत की तरफ से मुकेश और अक्षर ने दो-दो विकेट झटके और शिव दुबे को एक सफलता मिली।

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 

हमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

RELATED ARTICLES

24 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...