05/01/24 | 9:54 pm

Print

भारत ने पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज की, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत लिया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। भारत ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली स्मृति मंधाना ने 54 रन बनाए वह जॉर्जिया वेयरहैम का शिकार बनी। शेफाली वर्मा ने नाबाद 64 रन बनाए जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 6 रन बनाकर नॉटआउट रही।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 141 रन बनाए। वनडे में शानदार खेल दिखाने वाली कंगारू टीम इस टी20 मुकाबले में चार गेंद रहते ऑल हो गई। सबसे ज्यादा 49 रन फीबी लिचफील्ड ने बनाए, एलिस पेरी ने 37 रन का योगदान दिया। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। जबकि अमनजोत कौर और रेणुका सिंह ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की प्‍लेइंग 11:

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयांका पाटिल, रेणुका सिंह, तितास साधु।

ऑस्ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11: 

एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, तहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...