27/12/23 | 10:00 pm

Print

सेंचुरियन टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 245 रनों पर सिमट गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। एडेन मार्करम 5 रन बनाकर सिराज का पहला शिकार बने। 

इसके बाद एल्गर और टोनी डीजॉर्जी ने शानदार साझेदारी कर अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अगले ओवर में बुमराह ने पीटरसन को भी दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने 56 रन की पारी खेली और एल्गर के साथ बेहतरीन साझेदारी की। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए वेरेने चार रन बनाकर आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया।

भारत के लिए बुमराह-सिराज ने दो-दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला। दिन का खेल खत्म होने पर डीन एल्गर के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। 

इससे पहले भारत की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। राहुल के अलावा विराट कोहली ने 38, श्रेयस अय्यर ने 31 और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।
 

RELATED ARTICLES

21 mins ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

6 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...