06/11/23 | 12:25 pm

Print

सेना की महिला जवानों के लिए खुशखबरी, अब सभी रैंक को मिलेगा एक समान अवकाश

सेना में जाकर देश की सेवा कर रही महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय ने अब तीनों सेनाओं में सभी रैंक की महिलाओं को मातृत्व और बच्चों की देखभाल के लिए एक समान अवकाश मिलेगा। छुट्टी के नियमों में विस्तार करने और एक समान रूप से लागू करने पर सशस्त्र बलों की सभी महिलाओं को अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन में बेहतर तरीके से संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

 

तीनों सेना में महिलाओं को छुट्टी एक समान
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों में महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के लिए उनके अधिकारी समकक्षों के बराबर मातृत्व, बाल देखभाल और बाल गोद लेने की छुट्टियों के नियमों के विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह नियम जारी होने के साथ ही सेना में सभी महिलाओं को समान रूप से छुट्टियां मिलेंगी, चाहे वह अधिकारी हो या किसी अन्य रैंक में कार्यरत हों। 

संतुलन बनाने में मिलेगी मदद
रक्षा मंत्रालय का यह फैसला सशस्त्र बलों में सभी महिलाओं की समावेशी भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। छुट्टी नियमों में विस्तार देने से सशस्त्र बलों से संबंधित महिलाओं को पारिवारिक और सामाजिक मुद्दों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। इससे सेना में महिलाओं की कार्य स्थितियों में सुधार होगा और उन्हें पेशेवर और पारिवारिक जीवन के क्षेत्रों में बेहतर तरीके से संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष समकक्ष के बराबर
केंद्र सरकार का मानना है कि नारी शक्ति के प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को हर क्षेत्र में अपने पुरुष समकक्षों के बराबर होना चाहिए। इसीलिए तीनों सेनाओं ने महिलाओं को सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं के रूप में शामिल करके एक आदर्श बदलाव की शुरुआत की है। महिला अग्निवीरों की भर्ती से सशस्त्र बल देश की भूमि, समुद्र और हवाई सीमाओं की रक्षा के लिए महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं की बहादुरी, समर्पण और देशभक्ति से सशक्त होंगे।

हर क्षेत्र में बाधाओं को तोड़ रही महिलाएं
दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में ऑपरेशनल रूप से तैनात होने से लेकर युद्धपोतों पर तैनात होने के साथ-साथ आसमान पर हावी होने तक भारतीय महिलाएं अब सशस्त्र बलों में लगभग हर क्षेत्र में बाधाओं को तोड़ रही हैं। 2019 में भारतीय सेना में सैन्य पुलिस कोर में सैनिकों के रूप में महिलाओं की भर्ती के माध्यम से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की गई है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Aichi-Nagoya Asian Games

पीएम मोदी से मिले एशियन गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ी, बोले- यह सिर्फ आपकी नहीं, पूरे देश की सफलता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026...

1 hour ago | All India Institute of Ayurveda (AIIA)

बाल स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं की प्राथमिकता के केंद्र में रखना जरूरी: उपराष्ट्रपति

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की...