e-NAM प्लेटफॉर्म पर 1.80 करोड़ किसान और 2.72 लाख व्यापारी पंजीकृत : केंद्र

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने संसद को बताया कि 28 फरवरी, 2026 तक ई-एनएएम प्लेटफॉर्म पर 1.80 करोड़ किसान और 2.72 लाख व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। ई-एनएएम पर 4,724 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी शामिल किया गया है। ई-एनएएम पर शुरुआत से लेकर फरवरी 2026 तक व्यापार किए गए कृषि उत्पादों की कुल मात्रा 13.22 करोड़ मीट्रिक टन है और मूल्य 4,82,350 करोड़ रुपये है।

सरकार ने 2016 से राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-एनएएम) की शुरुआत की है। यह एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म है जो कृषि उत्पादों के पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी ऑनलाइन व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में स्थित वास्तविक थोक मंडियों को एकीकृत करता है। अपनी स्थापना के बाद से अब तक 23 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों की 1,656 मंडियों को ई-एनएएम पोर्टल पर शामिल किया गया है।

ई-एनएएम प्लैटफॉर्म किसानों को पारदर्शी ऑनलाइन बोली के माध्यम से खरीदारों के एक बड़े समूह को अपनी उपज बेचने में सक्षम बनाता है, जिससे उचित मूल्य निर्धारण और बेहतर मूल्य प्राप्ति में सुविधा होती है। यह मंच किसानों को राज्य और देश भर के खरीदारों तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे प्रतिस्पर्धी कीमतों का पता लगाना और बिक्री से प्राप्त राशि को सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित करना संभव हो पाता है।

वर्तमान में राजस्थान में 134 ई-एनएएम मंडियां कृषि उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए एआई-आधारित और एमएल-आधारित मशीनों का उपयोग कर रही हैं। इससे परीक्षण का समय काफी कम हो गया है, जिसके लिए भारत सरकार की ओर से ई-एनएएम योजना के तहत सहायता प्रदान की गई है।

ई-एनएएम योजना के तहत सरकार ई-एनएएम पोर्टल के साथ एकीकरण के लिए आवश्यक विपणन और संबद्ध बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों को प्रति मंडी 75.00 लाख रुपये तक की अनुदान सहायता प्रदान करती है। इसमें गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाएं, इलेक्ट्रॉनिक वजन सुविधाएं, कंप्यूटर, प्रिंटर, सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग सुविधाएं, सॉफ्टवेयर अवसंरचना और खाद इकाइयां आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

09/06/26 | 3:25 pm | कृषि क्रांति

भारत अगली कृषि क्रांति का नेतृत्व कर सकता है: विश्व बैंक समूह

विश्व बैंक समूह ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण एशिया, विशेषकर भारत, कृषि और खाद्य क्षेत्र में परिवर...

09/06/26 | 11:32 am | Agricultural revolution

पीएम-किसान: गुजरात के 69 लाख किसान परिवारों के लिए आर्थिक संजीवनी 23,083 करोड़ से अधिक खाते में भेजे

गुजरात में कृषि क्रांति तथा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचा गया है। 'प...

04/06/26 | 2:57 pm | Dholera Drum Plantation Technique

गुजरात: धोलेरा मॉडल बना मिसाल, ड्रम प्लांटेशन से बंजर भूमि में लौटी हरित क्रांति

गुजरात के धोलेरा के अत्यधिक खारे इलाके में ड्रम-आधारित पौधरोपण का उपयोग करने वाली एक प्रायोगिक...