स्टार्टअप इंडिया के 10 साल: पेटीएम से जीरोधा तक, इन स्टार्टअप्स ने बदली आम भारतीय की सोच

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप इंडिया के 10 साल शुक्रवार को पूरे हो गए हैं। इस स्कीम ने देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम में जान फूंकने का काम किया है और इसके जरिए कई ऐसी कंपनियां आई हैं, जिन्होंने उन क्षेत्रों को ऑनलाइन लाने का काम किया, जिन्हें पहले केवल ऑफलाइन ही किया जाता था। 

पेटीएम और फोनपे ने डिजिटल भुगतान, यूपीआई और लोन सुविधाओं के माध्यम से नकद अर्थव्यवस्था को ऑनलाइन प्रणाली में सफलतापूर्वक बदला है

पेटीएम और फोनपे देश के उन कुछ चुनिंदा स्टार्टअप्स में से एक हैं, जिसने पिछले एक दशक में इंटरनेट के जरिए वित्तीय उपकरणों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम किया है। इन स्वदेशी ऐप्स ने देश की अर्थव्यवस्था को नकद से ऑनलाइन हस्तांतरित करने में अहम भूमिका निभाई है। मौजूदा समय में यूपीआई सिस्टम में इन दोनों ऐप्स के पास एक बड़ी हिस्सेदारी है। यह ऐप्स लोन आदि की भी सुविधाएं देते हैं, जिसके कारण ऑनलाइन लोन लेना काफी आसान हो गया है। 

जीरोधा और ग्रो ने डिस्काउंट ब्रोकिंग के जरिए स्टॉक निवेश को सस्ता बनाया; कोरोना के बाद लोकप्रियता बढ़ी, हालांकि बाजार गिरावट में यूजर्स को दिक्कतें भी हुईं

जीरोधा और ग्रो, देश में स्टॉक ब्रोकिंग को आम आदमी तक कम लागत में पहुंचाने का श्रेय इन दोनों ऐप्स को जाता है। इन्होंने डिस्काउंट ब्रोकिंग मॉडल अपनाकर आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्टॉक ब्रोकिंग को आसान बनाया। कोरोना के बाद इन ऐप्स की लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हुआ। हालांकि, कई बार स्टॉक मार्केट के घाटों के दौरान इन ऐप्स पर लोगों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा है। 

अर्बन कंपनी और यस मैडम ने सैलून व घरेलू सेवाओं को ऑनलाइन किया है; जहां अर्बन कंपनी कई सेवाएं देती है, वहीं यस मैडम ब्यूटी पर केंद्रित है

अर्बन कंपनी और यस मैडम भी ऐसे ही स्टार्टअप हैं, इन स्टार्टअप ने सैलून जैसी सुविधा को ऑनलाइन लाने का काम किया है। अर्बन कंपनी के जरिए आप बड़े शहरों में आसानी से इलेक्ट्रिशियन और कई छोटे कामों के लिए वर्कर्स को बुला सकते हैं। वहीं, यस मैडल फिलहाल केवल सैलून और मेकअप से जुड़ी सुविधाएं देती है। 

एस्ट्रोटॉक ने एस्ट्रोलॉजी सेवाओं को ऑनलाइन औपचारिक बनाया, जबकि स्कैपअंकल ने कबाड़ बेचने की डिजिटल सुविधा दी

एस्ट्रोटॉक भी एक ऐसा ही स्टार्टअप है, जिसने एस्ट्रोलॉजी से जुड़े सेक्टर को औपचारिक क्षेत्र में लाने का काम किया है। यह एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध कराता है। वहीं, स्कैपअंकल, कबाड़ को बेचने की ऑनलाइन सुविधा देता है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

4 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

4 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...