26/10/23 | 4:09 pm

Print

13.65 लाख आबादी की सेवा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में किया ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली के नफजगढ़ में बुधवार (25 अक्टूबर) को ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल से आसपास रहने वाले 70 गांवों के लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नजफगढ़ में इस अस्पताल की स्थिति इसे आसपास के 73 गांवों में रहने वाली 13.65 लाख की आबादी को सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाएगी।

पीएम मोदी ने इस विश्व स्तरीय अस्पताल को संजीवनी के रूप में कराया उपलब्ध 

आगे जोड़ते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मंडाविया ने कहा कि हम पीएम मोदी की सच्ची भावना के साक्षी हैं जिनकी बुद्धिमत्ता ने नजफगढ़ के लोगों के लिए इस विश्व स्तरीय अस्पताल को संजीवनी के रूप में उपलब्ध कराया है। आज सबसे गरीब नागरिक को भी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध है और किसी भी गरीब व्यक्ति को सस्ती स्वास्थ्य सेवा की कमी के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

अस्पताल में विश्व स्तरीय सुविधाओं के हैं प्रावधान

यह अस्पताल सभी स्थानीय आबादी, विशेष रूप से समाज के कमजोर और हाशिए पर रहने वाले वर्गों के लिए लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य तक उनकी पहुंच की समस्या का समाधान करेगा। नजफगढ़ में इस अस्पताल के बनने से आसपास के 73 गांवों में रहने वाली 13.65 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचेगा। 

केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने कहा कि अस्पताल में कई नैदानिक ​​​​और रेडियोलॉजिकल सुविधाओं सहित चिकित्सा, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, ईएनटी, नेत्र विज्ञान, रक्त बैंक आदि की सेवाओं के प्रावधान लोगों के जीवन को बहुत आसान बनाएंगे। 

पीएम जन औषधि योजना से सभी तक दवाओं की पहुंच  

केंद्रीय मंत्री ने कहा हमारी सरकार ने पीएम जन औषधि योजना की क्रांति के माध्यम से सभी तक दवाओं की पहुंच को सुनिश्चित किया है और आवश्यक दवाओं की संशोधित राष्ट्रीय सूची में 384 दवाओं को जोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना के कारण, सर्वोत्तम और किफायती स्वास्थ्य सेवा अब गरीबों की पहुंच में है। 

अस्पताल में 163 बेड की क्षमता 

आरएचटीसी को मूल रूप से 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में डिजाइन किया गया था, लेकिन बाद में इसकी क्षमता 163 बिस्तरों तक बढ़ा दी गई। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नजफगढ़ क्षेत्र में पहली बार 2018 में अनुमोदित, आरएचटीसी अस्पताल नजफगढ़ और आसपास के 73 गांवों के लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 163 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में ओपीडी, रेडियोलॉजी, 24×7 आपातकालीन सेवाएं, मेडिसिन वार्ड, स्त्री रोग वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, सर्जरी और आईसीयू जैसी सुविधाएं होंगी।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | जापान

वित्त मंत्री सीतारमण ने बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के वित्त मंत्रियों से द्विपक्षीय बातचीत की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकॉक में ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और जापान के अपने स...

23 mins ago | defence industry

भारत-ग्रीस रक्षा सहयोग को नई गति, संयुक्त उत्पादन के लिए औद्योगिक रोडमैप बनेगा

भारत और ग्रीस ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में नई पहल तलाशने और संयुक्त रक्षा उत्पादन को...