अंतरिक्ष में दिखेगी अनोखी घटना, पृथ्वी की चमक से चमकेगा हंसियाकार चंद्रमा

अंतरिक्ष और उससे जुड़ी घटनाओं में रूची रखने वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन खास है। 11 मई की शाम आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने जा रही है। पश्चिम दिशा में शुक्ल पक्ष चतुर्थी के हंसियाकार चांद को देखेंगे तो आप पाएंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ चमक रहा होगा लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चंद्रमा भी दिखाई देगा।

लोगों को दिखेगा अर्थ शाईन का नजारा
साल में सिर्फ दो बार दिखने वाली इस खगोलीय घटना के बारे में बताते हुये विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने गुरुवार को बताया कि इसे अर्थ शाईन कहा जाता है। इस घटना में चंद्रमा का अप्रकाशित भाग दिखाई देता है। इसे दा विंची चमक के नाम से भी जाना जाता है। लियोनार्डो द विंची ने पहली बार स्केच के साथ 1510 के आसपास अर्थ शाईन की अवधारणा को रखा था।

जानें कैसे चमकेगा हंसियाकार चंद्रमा

उन्होंने बताया कि चंद्रमा अपने तक पहुंचने वाले सूर्य के प्रकाश का लगभग 12 प्रतिशत परावर्तित करता है। वहीं, दूसरी ओर पृथ्वी अपनी सतह पर आने वाले सभी सूर्य के प्रकाश का लगभग 30 फीसदी परावर्तित करती है। पृथ्वी का जब यह परावर्तित प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचता है तो चंद्रमा की सतह के अंधेरे वाले भाग को भी रोशन कर देता है।
सारिका ने बताया कि विदेशों में इस खगोलीय घटना को अशेन ग्लो या नये चंद्रमा की बांहों में पुराना चंद्रमा भी नाम दिया गया है। शनिवार को जब आप चंद्रमा को देखें तो याद रखें, उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है, जिस पर आप खड़े हैं।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Heritage Conservation

प्रधानमंत्री मोदी आज लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 कर...

4 hours ago | cultural relations

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी देशों और संस्कृतियों को जोड़ रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की ओर से ‘बृहत्तर भारत’ परियोजना के अंतर्गत ‘विश...

7 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...