अमित शाह ने पांच नए हवाई अड्डों पर ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम का किया शुभारंभ, महज 30 सेकंड में मिलेगा इमिग्रेशन क्लियरेंस

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, त्रिची, कोझिकोड और अमृतसर हवाई अड्डों पर फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन–ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI–TTP) की शुरुआत की। इस सुविधा से यात्रियों को सिर्फ 30 सेकंड में इमिग्रेशन क्लियरेंस मिलेगा, जिससे लंबी कतारों और मैनुअल चेक से राहत मिलेगी।

यह प्रोग्राम भारतीय नागरिकों और OCI कार्डधारकों दोनों के लिए है। यात्री [https://ftittp.mha.gov.in](https://ftittp.mha.gov.in) पोर्टल पर जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करा सकते हैं। एयरपोर्ट पर e-Gates पर पासपोर्ट और बोर्डिंग पास स्कैन करने पर सिस्टम तुरंत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करता है और आसानी से इमिग्रेशन क्लियरेंस मिल जाता है।

बता दें कि FTI-TTP की शुरुआत 2024 में दिल्ली एयरपोर्ट से हुई थी और बाद में मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, कोच्चि और अहमदाबाद में लागू किया गया। अब पांच और हवाई अड्डों के जुड़ने के बाद यह सुविधा 13 एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे नवी मुंबई और जेवर एयरपोर्ट पर भी शुरू किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि अब तक करीब 3 लाख यात्री पोर्टल पर पंजीकरण कर चुके हैं, जिनमें से 2.65 लाख ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “Speed, Scale और Scope” की दृष्टि को आगे बढ़ाती है और इससे न केवल यात्री सुविधा बढ़ेगी बल्कि देश की इमिग्रेशन व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

4 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...