अमित शाह आज पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक के चुनावी दौरे पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (मंगलवार) 3 राज्यों के चुनावी दौरे पर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक पहुंच रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सुबह साढ़े 11:30 बजे पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में हेड पोस्ट आफिस से रबींद्र स्टेच्यू तक भाजपा के रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दोपहर पौने एक बजे रायगंज लोकसभा क्षेत्र की जनसभा में मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवारों के जिताने की अपील करेंगे।

पश्चिम बंगाल में 2 चुनावी कार्यक्रम और बैठक के बाद शाह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो जाएंगे। अमित शाह शाम 4ः30 बजे महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा अकोला क्रिकेट क्लब में होगी। वह शाम सात बजे कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगे। यह रोड शो स्वामी विवेकानंद सर्कल शुरू होगा। इसका समापन फ्रांसिस स्कूल के पास होगा।

RELATED ARTICLES

11 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

43 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...