एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में मिली-जुली तस्वीर, साक्षी की हार और परवीन की क्वार्टर फाइनल में एंट्री

एशियन गेम्स 2026 के बॉक्सिंग इवेंट में गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में साक्षी चौधरी की हार के साथ उनका सफर थम गया, जबकि परवीन को वॉकओवर मिलने से क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की हो गई। इससे पहले पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में सुमित कुंडू को चोट के कारण मुकाबला छोड़ना पड़ा।

साक्षी चौधरी को 3-2 से स्प्लिट डिसीजन हार, कजाकिस्तान की बाल्किबेकोवा आगे

महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग में भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी का मुकाबला कजाकिस्तान की बाल्किबेकोवा से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच आखिरी राउंड तक कड़ा मुकाबला रहा। बाल्किबेकोवा ने अंतिम राउंड में आक्रामक रुख अपनाया, जिससे साक्षी को डिफेंसिव मोड में आना पड़ा। कजाख बॉक्सर ने तेज अंडरकट से साक्षी के जबड़े पर वार किया और शुरुआती बढ़त का फायदा उठाया। साक्षी ने जवाब देते हुए बाल्किबेकोवा का पीछा किया और चेहरे पर तेज हुक मारा, लेकिन प्रतिद्वंद्वी ने तुरंत जैब से पलटवार कर दूरी बनाए रखी। मुकाबला अंतिम घंटी तक बराबरी का दिख रहा था, लेकिन जजों ने 3-2 के स्प्लिट डिसीजन से बाल्किबेकोवा को विजेता घोषित किया। साक्षी का सफर यहां समाप्त हो गया, हालांकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

परवीन बिना रिंग में उतरे क्वार्टर फाइनल में, अगला मुकाबला उज्बेक बॉक्सर से

परवीन के लिए राह आसान रही। ताजिकिस्तान की मलिका नोज़िमोवा के वॉकओवर देने के बाद वे बिना मुकाबला किए ही अंतिम आठ में पहुंच गईं। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना उज्बेकिस्तान की नवबखोर खमिदोवा से होगा।

सुमित कुंडू की चोट ने रोक दी आगे की राह

पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में सुमित कुंडू का सफर चोट के कारण अधूरा रह गया। उन्होंने इराक के अली अल-सराय के खिलाफ पहले राउंड में जबरदस्त शुरुआत की। लंबाई और वजन का सही इस्तेमाल करते हुए कुछ जोरदार पंच मारे और पहला राउंड अपने नाम किया। दूसरे राउंड में भी 3-2 से जीत हासिल की। तीसरे राउंड में फिसलने के बाद सुमित लड़खड़ाने लगे। घुटने की चोट के कारण रेफरी ने ‘रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट’ नियम लागू करते हुए मुकाबला रोक दिया। इस तरह राउंड ऑफ 16 में ही उनका अभियान समाप्त हो गया। एशियन गेम्स 2026 के बॉक्सिंग आयोजन में भारतीय खिलाड़ी अब आगे के मुकाबलों में मेडल की उम्मीद लेकर उतरेंगे। परवीन की क्वार्टर फाइनल में एंट्री टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, सुवर्णा ने जीता गोल्ड; स्वाति ने सिल्वर

भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के श...

13 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों रोहित कु...

14 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स: भारत को तीरंदाजी में पहला गोल्ड, शीतल-तोमर की जोड़ी ने इंडोनेशिया को हराया

भारत की शीतल देवी और तोमर कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को ...