एशियन गेम्स 2026 : पीएम मोदी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी और एक बार फिर चैंपियन बनने पर खुशी जाहिर की।
पीएम मोदी ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने कल शनिवार को ईरान के खिलाफ 40-34 से जीत हासिल करते हुए एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने साझा किया, “एक बार फिर चैंपियन! हमारी पुरुष कबड्डी टीम को एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर बधाई। उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, सुवर्णा ने जीता गोल्ड; स्वाति ने सिल्वर

भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के श...

13 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों रोहित कु...

14 hours ago | Asian Para Games 2026

एशियन पैरा गेम्स: भारत को तीरंदाजी में पहला गोल्ड, शीतल-तोमर की जोड़ी ने इंडोनेशिया को हराया

भारत की शीतल देवी और तोमर कुमार ने आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में गुरुवार को ...