ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री मार्ल्स ने पीएम मोदी से की मुलाकात 

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए संघीय चुनाव में ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप प्रधानमंत्री मार्ल्स को बधाई दी।

दोनों नेताओं ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व को किया रेखांकित 

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग, लचीली आपूर्ति श्रृंखला, महत्वपूर्ण खनिजों, नई और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया। 

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- ‘ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मिलकर खुशी हुई’

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर सार्थक चर्चा हुई, जिसकी आज पांचवीं वर्षगांठ है। स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए हमारा साझा दृष्टिकोण हमारे सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।”

https://x.com/narendramodi/status/1930213121563426833

उप प्रधानमंत्री मार्ल्स ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया

उप प्रधानमंत्री मार्ल्स ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के समर्थन को दोहराया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री अल्बानीज़ को निमंत्रण दिया। 

RELATED ARTICLES

5 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...