02/01/25 | 10:49 am | Bangladesh | Chittagong Court

Print

बांग्लादेश : चिटगांव कोर्ट में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

बांग्लादेश में हिंदू संत और सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास की जमानत याचिका पर आज गुरुवार को चिटगांव कोर्ट में सुनवाई होगी। उन्हें 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में हैं। इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है।

20 वकीलों की एक टीम ने दास के समर्थन में याचिका दायर की है। उनका दावा है कि यह मामला झूठा और मनगढ़ंत है। वकीलों ने यह भी कहा कि दास की खराब स्वास्थ्य स्थिति, जिसमें डायबिटीज और श्वसन संबंधी समस्याएं शामिल हैं उन्हें अनुचित रूप से जेल में रखा गया है। इससे पहले, 11 दिसंबर को एक अदालत ने तकनीकी खामियों के कारण उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

तीन दिसंबर को दास के मुख्य वकील सुभाशीष शर्मा सुरक्षा कारणों से सुनवाई में शामिल नहीं हो सके। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि कानूनी दस्तावेज और उचित प्रतिनिधित्व की कमी से पहले की कार्यवाही प्रभावित हुई।

वहीं इस्कॉन कोलकाता ने दास के लिए समर्थन व्यक्त किया है। प्रवक्ता राधारमण दास ने मांग की है कि बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए। भारत ने भी इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी सुनवाई की मांग की है। वकीलों और समर्थकों को उम्मीद है कि अदालत आज बिगड़ते स्वास्थ्य और कानूनी खामियों को ध्यान में रखते हुए उचित फैसला सुनाएगी।

RELATED ARTICLES

6 hours ago | cultural cooperation

निवेश, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और यूएई

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने निवेश संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृ...

8 hours ago | Girmitiya Labourers

गिरमिटिया मजदूरों की संघर्षगाथा : उम्मीद, धोखे, अस्मिता और हौसले की अनकही दास्तान

इतिहास के कुछ पन्ने जहां मन को भावुक कर जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इंसान के अदम्य संघर्ष और हौसले पर ...