बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की, शान्तो करेंगे नेतृत्व

बांग्लादेश ने मंगलवार को आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। नजमुल हुसैन शांतो को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टी-20 विश्व कप 1 जून से यूएसए और वेस्ट इंडीज में शुरू होगा।

बांग्लादेश ने रविवार को खत्म हुई पांच मैचों की श्रृंखला में जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया। जिसके बाद बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। अनुभवी हरफनमौला शाकिब अल हसन को टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे टी20 में लगभग एक साल के बाद बांग्लादेश के लिए इस प्रारूप में वापसी की।

बांग्लादेश ने इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शोरफुल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया है। 22 वर्षीय खिलाड़ी को जिम्बाब्वे के साथ अंतिम दो मैचों के लिए आराम दिया गया था।

ऑलराउंडर अफीफ हुसैन ध्रुबो और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन महमूद को दो रिजर्व के रूप में नामित किया गया है।

टी-20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। वे 7 जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

टी-20 वश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह रियाद, जेकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान. शोरफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब।

रिजर्व खिलाड़ी: अफीफ हुसैन, हसन महमूद।

RELATED ARTICLES

3 hours ago

Asian Para Games: पीएम मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेताओं को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स ...

8 hours ago

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। अंजाना...