केंद्र सरकार ने श्रीलंका और यूएई को 10-10 हजार मीट्रिक टन प्याज निर्यात की दी मंजूरी

 

देश के अंदर प्याज के दाम पर कंट्रोल रखने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। इस बीच केंद्र सरकार ने श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात को 20 हजार मीट्रिक टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दी है। सरकार के इस फैसले के तहत दोनों देशों को 10-10 हजार मीट्रिक टन प्याज का निर्यात किया जाएगा।

यूएई को पहले भी दी गई प्याज
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 15 अप्रैल को जारी एक अधिसूचना में संयुक्त अरब अमीरात को अतिरिक्त 10 हजार मीट्रिक टन (एमटी) प्याज के निर्यात की अनुमति दी है। इसके साथ ही नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) के माध्यम से श्रीलंका को भी 10 हजार मीट्रिक टन प्याज की अनुमति प्रदान की गई है। यूएई को प्याज के निर्यात की यह अनुमति पहले दी गई 24,400 मीट्रिक टन से अतिरिक्त है।

इन देशों को भी प्याज निर्यात की दी गई अनुमति
भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाने के बाद बांग्लादेश को 50 हजार मीट्रिक टन, संयुक्त अरब अमीरात को 34,400 मीट्रिक टन, श्रीलंका को 10 हजार मीट्रिक टन, बहरीन को 3 हजार मीट्रिक टन, मॉरीशस को 1,200 मीट्रिक टन और भूटान को 550 मीट्रिक टन प्याज की अनुमति दे चुकी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने घरेलू महंगाई को काबू करने के लिए 7 दिसंबर, 2023 की देर रात प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे 23 मार्च को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

38 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...