पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सीसीटीवी के माध्यम से केंद्रों की स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा- ‘सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा’
पश्चिम बंगाल चुनावों का दूसरा चरण जारी है, ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “भारत निर्वाचन आयोग चाहता है कि जिस किसी का भी नाम मतदाता सूची में है, वह मतदान करे। पहले चरण ने देश को यह दिखाया कि 93 प्रतिशत तक मतदान भी संभव है।”
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा, “सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। जो भी मुद्दे सामने आ रहे हैं, हम उन्हें तत्काल हल कर रहे हैं।”
जो भी मुद्दे सामने आ रहे हैं, उन्हें तत्काल हल कर रहे हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोप पर मनोज कुमार अग्रवाल ने यह भी कहा कि, “जो कोई भी गुंडागर्दी कर रहा है, उसका नाम हमें दें, भारत निर्वाचन आयोग किसी को भी नहीं बख्शेगा। जहां कहीं भी समस्याएं आ रही हैं, हम सीसीटीवी कैमरों के जरिए उनकी पहचान कर पा रहे हैं, और जैसे ही हमें जानकारी मिलती है, हम उन्हें सुलझा रहे हैं।” (इनपुट-एजेंसी)


