उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है।’’
योगी ने भगवान श्री राम से शाह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना भी की। वर्ष 2019 से केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह आज गुरुवार को 62 वर्ष के हो गए। (भाषा)


