30/07/26 | 11:15 am

Print

Commonwealth Games 2026: 15 मेडल के साथ टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए। इन तीन मेडल के साथ ही भारत के कुल मेडलों की संख्या अब 15 हो गई है, जिसका फायदा भारत को मेडल टैली में भी मिला है।

भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। गेम्स के सातवें दिन 3 मेडल जीतने के बाद भारत को मेडल टैली में एक स्थान का फायदा पहुंचा है। भारत 9वें स्थान से अब आठवें नंबर पर आ गया है। मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 8.09 की लंबी कूद के साथ सिल्वर मेडल जीता। श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

वहीं, पैरा एथलीट दिलीप महादु गावित ने 100 मीटर टी47 स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने 100 मीटर की रेस को सिर्फ 10.71 सेकंड में पूरा किया, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। वहीं, इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्होंने रेस को पूरा करने के लिए 10.83 सेकंड का समय लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया का पहले स्थान पर दबदबा बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अब तक 47 गोल्ड, 21 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है और उनके कुल मेडल की संख्या 103 हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल एकमात्र ऐसा देश है, जिसने 100 मेडल के आंकड़े को पार किया है। कनाडा 14 गोल्ड, 11 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

इंग्लैंड ने सातवें दिन के अंत तक कुल 56 मेडल जीते हैं, जिसमें 12 गोल्ड, 27 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इंग्लैंड मेडल टैली में तीसरे स्थान पर मौजूद है। मेजबान स्कॉटलैंड 23 मेडल के साथ चौथे नंबर पर बना हुआ है। स्कॉटलैंड की झोली में अब तक 9 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज आए हैं। नाइजीरिया 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार है। साउथ अफ्रीका 22 मेडल के साथ छठे और मलेशिया 6 गोल्ड समेत कुल 11 मेडल लेकर भारत से ठीक एक स्थान ऊपर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

03/08/26 | 10:01 am

Commonwealth Games 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का समापन हो चुका है और भारत के लिए ये साल यादगार रहा। रेसलिंग, बै...

03/08/26 | 9:15 am | Ahmedabad 2030 takes centre stage

CWG 2026 की शानदार विदाई, अहमदाबाद 2030 के आगाज ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की चमक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का भव्य समापन समारोह भारत की सांस्कृतिक विरासत औ...

30/07/26 | 10:15 am

Commonwealth Games 2026: ‘गुरु के लिए यह गिफ्ट है’, गोल्ड जीतने पर बोले दिलीप महादु, पैरा एथलीट्स को सपोर्ट करने के लिए पीएम को कहा धन्यवाद

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा...