Print

दिवाली के मद्देनजर दो दिन एक्स्ट्रा फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को होगी सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दिवाली के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए दो दिनों तक अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं संचालित करने की घोषणा की है।

यात्रियों को भीड़-भाड़ से मिलेगी राहत

इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को भीड़-भाड़ से राहत देना और यात्रा को आसान बनाना है, ताकि लोग दिवाली की तैयारियों के दौरान सुविधाजनक यात्रा कर सकें। डीएमआरसी की ओर से ये कदम त्योहारी सीजन के दौरान मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या को देखते हुए उठाया गया है।

यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा लंबे इंतजार का सामना 

डीएमआरसी के अनुसार अतिरिक्त ट्रिप्स के कारण यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा और यह कदम मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने में मददगार साबित होगा। यह निर्णय विशेष रूप से उन स्टेशनों पर लागू होगा, जहां पर सामान्य दिनों में भी भीड़ अधिक होती है, जैसे राजीव चौक, कश्मीरी गेट, चांदनी चौक और अन्य प्रमुख स्टेशन।

मेट्रो के अंदर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी

दिल्ली मेट्रो प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह पहल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है और इस दौरान सुरक्षा इंतजामों को भी पुख्ता किया जाएगा। दिवाली के दौरान यात्रियों की बड़ी संख्या की संभावना के चलते स्टेशन और मेट्रो के अंदर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

अप्रिय घटना को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद 

इसके अलावा स्टेशनों पर सुरक्षा जांच को भी कड़ा किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके। दिल्ली मेट्रो का यह फैसला यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। खासकर उन लोगों के लिए, जो त्योहार के दौरान बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं।

RELATED ARTICLES

25/05/26 | 5:34 pm | DAP and Urea Supply

देश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : केंद्र सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य स्तरों स...

13/05/26 | 4:36 pm | Cabinet Committee

केंद्र सरकार ने 2026-27 की 14 खरीफ फसलों के लिए एमएसपी का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने म...

05/05/26 | 9:00 pm | Prime Minister Narendra Modi

केंद्र सरकार ने गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य बढ़ाकर 365 रुपए प्रति क्विंटल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति न...