31/05/24 | 2:46 pm

Print

दिल्ली जल संकट : अरविन्द केजरीवाल ने जल संकट पर केंद्र से मदद की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (शुक्रवार) केंद्र और भाजपा से अपील की कि वे उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकारों से दिल्ली की पानी की मांग को पूरा करने में मदद करने का अनुरोध करें। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गयी है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमे भी कमी कर दी गयी है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गयी और सप्लाई कम हो गयी। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में पानी की समस्या को लेकर शीर्ष अदालत में याचिका लगाई है। इस याचिका में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतरिक्त पानी देने की बात कही है। याचिका में कहा गया है कि भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में पानी की जरूरत बढ़ गई है।

पानी की डिमांड बहुत बढ़ गयी है

अरविन्द केजरीवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 मेगावाट थी। इसके मुक़ाबले इस साल पीक डिमांड 8302 मेगावाट तक पहुंच गयी है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे।

उन्होंने आगे लिखा, “पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गयी है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमे भी कमी कर दी गयी है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गयी और सप्लाई कम हो गयी। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है।”

भाजपा के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल

दिल्ली में जल संकट को लेकर विपक्षी दल भाजपा के विरोध-प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि भाजपा के साथी हमारे ख़िलाफ़ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक़्त राजनीति करने की बजाय, आइये मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवायें। यदि भाजपा हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं?

दिल्ली में पानी का नहीं कुप्रबंधन का संकट

वहीं दूसरी ओर आज भाजपा ने जल संकट को लेकर विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा, “दिल्ली का जल संकट अरविंद केजरीवाल के कुप्रबंधन का नतीजा है। मैं आंकड़ों के साथ साबित कर सकता हूं कि दिल्ली को 1049 क्यूसेक पानी हरियाणा दे रहा है और लगातार दे रहा है। इनका 53% पानी बर्बाद इस लिए होता है क्योंकि ये रखरखाव नहीं कर सकते। दिल्ली में जो 2000 हजार का जुर्माना लगा रहे हैं ये भ्रष्टाचार का एक और कारण बना रहे हैं। टैंकर माफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। फर्जी टैंकर चढ़ाए जाएंगे और उसके पैसे खाए जाएंगे। दिल्ली में पानी का नहीं कुप्रबंधन का संकट है।”

RELATED ARTICLES

5 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

36 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...